भारत के 17 खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित होंगे
भोपाल [ महा मीडिया] खेल मंत्रालय ने आज मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की है । 12 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी खिलाड़ी को खेल रत्न नहीं दिया गया हो। इससे पहले 2014 में ऐसा हुआ था। इस साल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनमें चेस खिलाड़ी दिव्या देशमुख, विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर और बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद व तृषा जॉली जैसे नाम शामिल हैं। फुटबॉल के दिग्गज 84 साल के आई. अरुमायनायगम को अर्जुन अवॉर्ड की लाइफटाइम कैटेगरी में चुना गया है। बैडमिंटन में गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। एथलेटिक्स में तेजस्विन शंकर को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।
17 अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी
- तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स)
- मुहम्मद अजमल वी (एथलेटिक्स)
- प्रियंका गोस्वामी (एथलेटिक्स)
- ट्रीसा जॉली (बैडमिंटन)
- पुलेला गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन)
- नरेंद्र (मुक्केबाजी)
- विदित संतोष गुजराती (शतरंज)
- दिव्या जितेंद्र देशमुख (शतरंज)
- धनुष श्रीकांत (शूटिंग)
- लालरेम्स (हॉकी)
- राज कुमार पाल (हॉकी)
- सुरजीत (कबड्डी)
- पूजा (कुश्ती)
- रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा शूटिंग)
- एकता ब्यान (पैरा एथलेटिक्स)
- अरविंद सिंह (रोइंग)
- अखिल श्योराण (शूटिंग)
अन्य प्रमुख पुरस्कार
- अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम): आई. अरुमैनायगम
- द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित): परवीर सिंह, छोटे लाल यादव, नेहा नंदकुमार चव्हाण
- द्रोणाचार्य पुरस्कार (लाइफटाइम): धर्मेंद्र सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार
- राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे