मणिपुर में हथियारों का जखीरा जब्त

मणिपुर में हथियारों का जखीरा जब्त

इंफाल(महामीडिया: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में एक प्रतिबंधित संगठन के लिए हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे एक व्यक्ति को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के सदस्य साइचे बोयसन कोम को बृहस्पतिवार को लामडेंग माखा लेइकाई से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक हल्की मशीन गन, एक एम4 राइफल और मैगजीन, एक एके-56 राइफल और उसकी एक मैगजीन, पांच गोले तथा एक मोर्टार, एक पिस्तौल, चार हथगोले, विभिन्न कैलिबर के 87 कारतूस और पांच विस्फोटक बरामद किए गए।

सम्बंधित ख़बरें