आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली (महामीडिया: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में इन्फेक्शन  की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल  में भर्ती कराया गया है।  अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, 98 वर्षीय आडवाणी की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। उन्हें शुक्रवार (16 अक्टूबर 2026) शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया था बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण इस साल उन्हें दूसरी बार अपोलो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है । इससे पहले मई 2026 में भी उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से वे अस्पताल में भर्ती हुए थे ।
 

सम्बंधित ख़बरें