नवीनतम
भरूच फैक्ट्री ब्लास्ट में 5 मजदूरों की मौत
भरूच (महामीडिया: गुजरात के भरूच जिले में रसायन फैक्टरी में विस्फोट होने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह दर्दनाक हादसा वागरा तालुका के सायखा GIDC औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 'सिनजील फार्माकेम' कंपनी में शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे हुआ औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य निदेशालय (DISH) के अनुसार, यह धमाका उत्पादन प्रक्रिया के दौरान हाइड्रोजिनेशन के समय 15,000 लीटर क्षमता वाले रिएक्टर टैंक के फटने से हुआ, जिसके बाद जहरीली मेथिलीन डाइक्लोराइड (MDC) गैस का रिसाव भी शुरू हो गया।