दुर्गा पूजा के बीच गृह मंत्री का बंगाल दौरा आज से

दुर्गा पूजा के बीच गृह मंत्री का बंगाल दौरा आज से

कोलकाता(महामीडिया): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंच रहे हैं, जहां वे शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान कई प्रसिद्ध पूजा पंडालों का दौरा करेंगे। पश्चिम बंगाल में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद, दुर्गा पूजा के दौरान राज्य का यह उनका पहला दौरा होगा।
बीजेपी सूत्रों ने बताया कि शाह के अहमदाबाद से रात करीब 8:10 बजे यहां पहुंचने की उम्मीद है। एयरपोर्ट पर सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य उनका स्वागत कर सकते हैं।  उनके पूजा कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह लगभग 11:00 बजे हावड़ा स्थित ऐतिहासिक बेलूर मठ में दर्शन और पूजन के साथ होगी, वे यहाँ दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे।
इसी दौरान वे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ एक संगठनात्मक बैठक भी कर सकते हैं ।
 

सम्बंधित ख़बरें