नवीनतम
कोटा में बड़ा हादसा; बैतूल के 8 लोगों की मौत
कोटा (महामीडिया: राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैंपो ट्रैवलर पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे। एक्सीडेंट शनिवार सुबह सुबह 6 बजे सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। SHO नंद सिंह ने बताया कि बस भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही थी। कराड़िया टोल से कुछ किमी दूर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई। एक्सीडेंट में 17 यात्री घायल हुए हैं। अंधेरे के कारण रेस्क्यू में कुछ देरी भी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कई डेडबॉडी सीटों के बीच फंसी थीं। उन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर खींचा गया। घायलों को खिड़की तोड़कर निकाला गया।
शुरुआती जांच के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर रफ्तार के दौरान ड्राइवर को संभवतः नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर से नियंत्रण खो गया और ट्रैवलर डिवाइडर तोड़ती हुई सीधे पुलिया से नीचे नाले में गिर गई।