नवीनतम
हिमाचल में सुबह-सुबह कांपी धरती
शिमला(महामीडिया: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में शनिवार तड़के 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, यह भूकंप सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था और इसका असर शिमला के अलावा रामपुर (130 किमी दूर) और रोहड़ू (24 किमी दूर) जैसे पहाड़ी इलाकों में भी देखा गया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) के मुताबिक, इस घटना में फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।