दिल्ली में बिहार चुनाव की जीत का जश्न आज शाम

दिल्ली में बिहार चुनाव की जीत का जश्न आज शाम

भोपाल [महामीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 6 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय जाएंगे। वह यहां बिहार में NDA की जीत के जश्न में शामिल होंगे। बिहार में NDA की सरकार बनना तय है। भाजपा-JDU वाले गठबंधन को दो-तिहाई से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। बिहार में विधानसभा की कुल सीटें 243 हैं। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही है। JDU 80, LJP 29, HAM 5 और RLM 4 सीटों पर आगे है।

सम्बंधित ख़बरें