दुनिया के नक़्शे में 450 साल बाद बदलाव
भोपाल
[ महा मीडिया] दुनिया के नक्शे को लोग बचपन से देखते आए हैं। किताबों से लेकर टेलीविजन और इंटरनेट की दुनिया में भी वर्ल्ड मैप को देखा जा सकता है लेकिन क्या आप जानते हैं करीब 450 साल बाद दुनिया का नक्शा बदल गया है।संयुक्त राष्ट्र महासभा में 4 सितंबर को एक नए विश्व मानचित्र को अपनाने के लिए मतदान हुआ। इस नक्शे में अफ्रीकी महाद्वीप को बड़ा दिखाया गया है जबकि उत्तरी अमेरिका और यूरोप को छोटा दिखाया गया है।यूनाइटेड नेशन्स में इस मानचित्र को आधिकारिक तौर पर मानने के लिए वोटिंग भी की गई जिसमें सिर्फ अमेरिका ने विपक्ष में वोट दिया। वहीं भारत-फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम समेत दुनिया के 164 देशों ने नए मानचित्र के प्रस्ताव का समर्थन किया और छह अन्य देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। 193 सदस्य देशों के इस संगठन में नए मानचित्र के प्रस्ताव को 164 देशों का समर्थन मिल गया है अब इसे ही दुनिया का नक्शा माना जाएगा।