मुख्यमंत्री यादव अब पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार भी देखेंगे

मुख्यमंत्री यादव अब पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार भी देखेंगे

भोपाल [ महा मीडिया] मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया है। यह विभाग अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास रहेगा। उनके पास गृह, सामान्य प्रशासन सहित 11 विभाग हैं। वहीं पटेल को आनंद विभाग दिया गया है। पशुपालन एवं डेयरी विकास सरकार की प्राथमिकता में है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की कमान खुद संभालने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना और राज्य को देश की 'डेयरी कैपिटल' बनाना है। 

 

सम्बंधित ख़बरें