ओडिशा में भारी बारिश का रेड अलर्ट
भोपाल [ महामीडिया] IMD ने 14 और 15 जुलाई के लिए ओडिशा के कई जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन दिनों रेड अलर्ट घोषित किया है। गंगीय पश्चिम बंगाल में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि 16 और 17 जुलाई तक दोनों राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, जाजपुर, खुर्दा, पुरी, कटक, गंजाम और गजपति जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।