वैष्णो देवी मंदिर में रोपवे सेवा 22 जुलाई तक बंद रहेगी
भोपाल [ महा मीडिया] श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन से भैरव बाबा मंदिर तक संचालित होने वाली रोपवे सेवा को वार्षिक रखरखाव के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह सेवा 13 जुलाई से 22 जुलाई तक बंद रहेगी और 23 जुलाई से दोबारा शुरू की जाएगी। रोपवे का वार्षिक तकनीकी रखरखाव यात्रियों की सुरक्षा और बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।