अब अमरकंटक मंदिर से सोना-चांदी गायब
भोपाल [ महामीडिया] मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक के उद्गम मंदिर में दान और चढ़ावे के प्रबंधन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। आरोप है कि मुख्य उद्गम मंदिर को दान में मिले सोने-चांदी का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक मंदिर में दान में मिले सोने-चांदी के रिकॉर्ड और जेवरातों के गायब होने को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। मंदिर का प्रबंधन देखने वाले ट्रस्ट का दावा है कि सोने-चांदी के जेवरात अमरकंटक थाने में जमा कराए जाते हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई रिकॉर्ड या सामान जमा नहीं है। इसके अलावा, मंदिर की दानपेटियों की गिनती और रिकॉर्ड भी पारदर्शी तरीके से नहीं रखे जा रहे हैं। श्री नर्मदा उद्गम ट्रस्ट का गठन 2001 में किया गया था। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला का मिलन स्थल है। यहाँ का प्रमुख नर्मदा उद्गम मंदिर वह पवित्र कुंड है जहाँ से माँ नर्मदा नदी निकलती है।