भारतीय सामान अब ब्रिटेन में जीरो टैरिफ पर मिलेगा
भोपाल [ महामीडिया] भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है जिसके तहत ब्रिटेन को भेजे जाने वाले लगभग 99% भारतीय उत्पादों (मूल्य के हिसाब से) को आयात शुल्क (टैरिफ) से पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है। इसके साथ ही अस्थायी रूप से ब्रिटेन में काम करने वाले भारतीयों को 'डबल कॉन्ट्रिब्यूशन कन्वेंशन' के तहत दोहरे सामाजिक सुरक्षा योगदान से राहत दी गई है जिससे करीब 75,000 भारतीयों को भारी बचत होगी। ब्रिटेन के नागरिकों को कपड़ा (टेक्सटाइल), लेदर, रत्न एवं आभूषण (जेम्स एंड ज्वेलरी), इंजीनियरिंग सामान, समुद्री उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को ब्रिटिश बाजार में शून्य ड्यूटी का लाभ मिलेगा।