मानवाधिकारों और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दुहराता है अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस
भोपाल [ महा मीडिया]
अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस हर वर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है । यह दिन अंतर्राष्ट्रीय न्याय प्रणाली की मजबूती को मान्यता देने और नरसंहार, युद्ध अपराधों, और मानवता के विरुद्ध अपराधों के पीड़ितों के अधिकारों की वकालत करने के लिए समर्पित है। 17 जुलाई 1998 को रोम संविधि को अपनाए जाने की याद दिलाती है जो कि अंतर्राष्ट्रीय न्याय की स्थापना का कानूनी आधार बनी । इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कानून के शासन को मजबूत करना, गंभीर अपराधों के लिए अपराधियों को जवाबदेह ठहराना है। यह दिन वैश्विक स्तर पर मानवाधिकारों और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर प्रदान करता है।