चीन ने सात अमेरिकी कंपनियों को काली सूची में डाला

चीन ने सात अमेरिकी कंपनियों को काली सूची में डाला

भोपाल [ महा मीडिया] चीन ने 7 अमेरिकी कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है और ड्रोन के निर्यात पर कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं। यह कदम दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापार तनाव को दर्शाता है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शिनजियांग से जुड़े अमेरिकी प्रतिबंधों का समर्थन करने और सुरक्षा हितों को नुकसान पहुँचाने के आरोप में लगभग 7 अमेरिकी संस्थाओं (जैसे एप्लाइड डीएनए साइंसेज और कम्प्लायंस टेस्टिंग) पर व्यापार और सहयोग प्रतिबंध लगाए हैं।अमेरिका को भेजे जाने वाले मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन), उनके महत्वपूर्ण उपकरणों और संबंधित तकनीकों के निर्यात पर अब सख्त केस-बाय-केस समीक्षा लागू कर दी गई है। इसके साथ ही चीन ने विदेशी सॉफ्टवेयर वाले आयातित प्रिंटर और कार्यालय उपकरणों के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रभावों की जाँच शुरू कर दी है।

काली सूची में डाली गई अमेरिकी कंपनियां और संस्थाएं

  • Applied DNA Sciences Inc.
  • Stratum Reservoir LLC
  • Altana Technologies Inc.
  • Responsible Business Alliance
  • Verite Group Inc.
  • Human Rights in China (संगठन)
  • Compliance Testing LLC 

 

सम्बंधित ख़बरें