भोपाल में आज हल्की बारिश
भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल में आज साढ़े दस बजे से लेकर ग्यारह बजे तक हल्की बारिश हुई है। इस बीच आज शनिवार को पन्ना, सतना और रीवा में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान करीब 4 इंच तक पानी गिर सकता है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। प्रदेश में अब तक औसतन 16.8 इंच बारिश हुई है जबकि इस अवधि में करीब 21 इंच पानी गिरना चाहिए था यानी अब तक 4.2 इंच बारिश कम हुई है। सामान्य मानसूनी बारिश का आंकड़ा 37.3 इंच है।