भारत ने दुनिया को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद आने का निमंत्रण दिया

भारत ने दुनिया को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद आने का निमंत्रण दिया

भोपाल [ महा मीडिया] स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग समापन हो गया। इसके साथ ही भारत ने दुनिया को 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अहमदाबाद आने का न्योता दिया। समापन समारोह में भारत की संस्कृति, परंपरा और आधुनिकता का शानदार संगम देखने को मिला। इसी के साथ 2030 में अहमदाबाद में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के 100वें वर्ष (शताब्दी संस्करण) की यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया।भारत से आगे केवल ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा रहे।

सम्बंधित ख़बरें