मोदी ने युवाओं को समाधान खोजने पर फोकस करने को कहा
भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री मोदी ने आज शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में कहा कि स्टूडेंट्स यहां से डिग्री नहीं सपने लेकर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा मैंने IIT के कई पूर्व छात्रों की सफलता देखी है। उन्होंने ऐसी समस्याओं को पहचाना जिन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया था। इसलिए हमेशा सीखते रहें सिर्फ सवाल न पूछें और उनके समाधान खोजें। उन्होंने कहा-हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होती हैं। अगले 35 साल में आपका काम विकसित भारत का आधार होगा। प्रधानमंत्री ने छात्रों को डिग्री दी और मेडल पहनाए। दीक्षांत समारोह में 3,000 से ज्यादा छात्र शामिल हुए।
मोदी ने कहा हर पीढ़ी के सामने चुनौतियां और दायित्व होता है। हमारे देश ने गुलामी का समय भी देखा है। उस पीढ़ी का एक ही लक्ष्य था देश की आजादी। लंबा संघर्ष किया। इसके पीछे उस पीढ़ी के त्याग और बलिदान है। हमारी चुनौतियां और दायित्व अलग-अलग है। अगले 35 साल में आप जो करेंगे। वह देश की कौन सी जरूरत पूरी करेगा। यह तय करेगा। मोदी ने इस अवसर पर IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित 'परम प्रज्ञा' नामक AI बेस्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटर का रिमोट से उद्घाटन किया। इस सुपरकंप्यूटर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , डेटा साइंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और रिसर्च में मदद मिलेगी।