म.प्र. के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया
भोपाल [ महा मीडिया] विदिशा संसदीय क्षेत्र में बेतवा नदी पर स्थित स्टॉप डैम के खंभों से छलांग लगाकर बच्चों के स्कूल पहुंचने के मामले का राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस मामले का मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भी संज्ञान ले चुका है। उसने भी निरीक्षण कराकर इस मामले में रिपोर्ट तलब की गयी थी और अधिकारियों को तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि उससे पहले ही स्टॉप डैम वाला रास्ता बंद कर दिया गया है ।