नवीनतम
भोपाल में एसआईआर के विरुद्ध कांग्रेस का पैदल मार्च
भोपाल [ महामीडिया]
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन सदन तक पैदल मार्च किया। कांग्रेस ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के नाम पर देश भर में 13 करोड़ मतदाताओं के नाम काटने का गंभीर आरोप लगाते हुए लोकतंत्र को खतरे में बताया है। विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय तक गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के नाम पर देश के लगभग 13 करोड़ मतदाता भाइयों के नाम काट दिए गए हैं। यही पार्टी की मुख्य शिकायत है। नेताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि आज पूरे देश में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लोकतंत्र खतरे में है। भोपाल में राज्य निर्वाचन आयोग के घेराव के बाद कांग्रेस ने अगले दिन 29 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करने की भी घोषणा की है।