सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव परिणामों पर रोक लगायी

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव परिणामों पर रोक लगायी

जयपुर[ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव पर रोक लगाने से इनकार किया है लेकिन चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लगाई। कोर्ट ने निर्देश दिया कि मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो सकता है लेकिन परिणाम सीलबंद लिफाफे में रखे जाएं और आगे के आदेश तक घोषित न किए जाएं। चीफ जस्टिस  सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने यह आदेश दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि राजस्थान क्रिकेट संघ की चुनाव प्रक्रिया से महिलाओं को पूरी तरह बाहर रखा गया है।

सम्बंधित ख़बरें