तमिलनाडु में कांग्रेस TVK को समर्थन देगी
भोपाल [ महामीडिया] तमिलनाडु में कांग्रेस ने TVK चीफ विजय को समर्थन देने का निर्णय कर लिया है। मंगलवार देर रात तमिलनाडु कांग्रेस की इमरजेंसी बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से विजय के समर्थन का निर्णय लिया गया। बैठक ऑनलाइन आयोजित की गई थी जिसमें दिल्ली से कई सीनियर नेता भी शामिल हुए। कांग्रेस ने कहा है कि तमिलनाडु का जनादेश एक सेक्युलर सरकार के पक्ष में है और पार्टी किसी भी स्थिति में भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना चाहती।इससे पहले विजय ने सरकार गठन के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा था। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं और बहुमत के लिए उसे 10 और विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस के पास 5 सीटें हैं जबकि PMK के 4 विधायक हैं।