भारी बारिश के कारण भोपाल और बैरसिया के बीच संपर्क टूटा

भारी बारिश के कारण भोपाल और बैरसिया के बीच संपर्क टूटा

भोपाल [ महामीडिया] भोपाल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से भोपाल शहर और बैरसिया के बीच संपर्क टूट गया है ईंटखेड़ी पर हलाली बाणगंगा नदी पुल के ऊपर बह रही है। इधर भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर आज सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रहेगा।आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय भोपाल जिले में अत्यधिक बारिश की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। अवकाश का आदेश सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। 

सम्बंधित ख़बरें