पुत्रदा एकादशी पर्व
भोपाल [ महा मीडिया]
आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी का व्रत और पारण का दिन है। इसे श्रावण पुत्रदा एकादशी या पवित्रा एकादशी भी कहते हैं जो भगवान विष्णु को समर्पित है। आज द्वादशी तिथि में व्रत का पारण किया जा रहा है। व्रत तोड़ने (पारण) का समय दोपहर 1:41 बजे से शाम 4:16 बजे के बीच है।