निर्माण श्रमिकों के लिए पेंशन शुरू करने की तैयारी 

निर्माण श्रमिकों के लिए पेंशन शुरू करने की तैयारी 

भोपाल [ महा मीडिया] 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भवन और अन्य निर्माण श्रमिक सेस से जमा हुए अधिशेष धन का उपयोग करके निर्माण श्रमिकों को पेंशन देने की योजना पर विचार कर रहा है। प्रस्तावित योजना के तहत निर्माण श्रमिक के रूप में कम से कम 10 साल काम कर चुके श्रमिकों को पेंशन के लिए पात्र माना जा सकता है। योजना तैयार होने के बाद इसे सीबीटी के समक्ष विचार के लिए रखा जाएगा।
सेस के तहत एकत्र किए गए धन के बेहतर उपयोग को सुनिश्चित करने की कवायद के तहत इस प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। 
निर्माण श्रमिकों तक सामाजिक सुरक्षा के कवरेज का विस्तार करने के प्रयासों के बीच यह प्रस्ताव आया है। इन श्रमिकों का एक बड़ा हिस्सा असंगठित क्षेत्र में काम करता है और पारंपरिक रोजगार करने वाले श्रमिकों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा के दायरे से बाहर रह जाता है।

सम्बंधित ख़बरें