चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी

चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतगणना जारी

भोपाल [ महा मीडिया] उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 विधान परिषद  सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। सभी सीटों के रुझान शाम तक आने की उम्मीद है। चारों राज्यों में 23 अक्टूबर को MLC चुनाव के लिए मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर 55.24% वोट पड़े। बिहार की 8 सीटों में चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 43.87% और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 74.55% मतदान हुआ।महाराष्ट्र की 5 सीटों पर कुल 72.96% वोटिंग दर्ज की गई। कर्नाटक की चार सीटों में दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 73.58%, पश्चिम स्नातक में 75.62%, उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 86.97% और बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 81.98% मतदान हुआ।

 

सम्बंधित ख़बरें