टी-20 क्रिकेट मैच : भारत टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करेगा
मुंबई [महा मीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का निर्णय किया है। शुरुआती दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है।भारतीय टीम बिना बदलाव के साथ उतरी है। वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका मिला है। वहीं कीवी टीम ने तीन बदलाव किए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है।