चक्रवात अर्नब कल विशाखापत्तनम तट से टकराएगा

चक्रवात अर्नब कल विशाखापत्तनम तट से टकराएगा

भोपाल [ महा मीडिया] बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके चलते आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। तूफान के 28 अक्टूबर की सुबह यनम के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने की आशंका है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।टकराते समय हवा की गति 115 से 125 किमी प्रति घंटे रह सकती है जो झोंकों के साथ 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।राज्य के 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। विशाखापत्तनम में ऑरेंज अलर्ट है और हल्की बारिश शुरू हो गई है। अगले तीन घंटों में श्रीकाकुलम, विजयनगरम और अनकापल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है।चक्रवात अर्नब के करीब आने से ओडिशा के खुर्दा जिले के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है।लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पर्यटकों के लिए नावों का संचालन तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

सम्बंधित ख़बरें