दिवाली से पहले सोना और चांदी की कीमतों मे गिरावट
भोपाल [ महामीडिया] दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में गिरावट जारी है। आज 27 अक्टूबर को भी इनके दाम में गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 628 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है।एक किलो चांदी की कीमत 2,442 रुपए कम होकर 1.92 लाख रुपए पर आ गई है। अक्टूबर में अब तक सोना करीब 7 हजार और चांदी 20 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है।