भोपाल के VIP रोड पर बस टकराने से 12 छात्र घायल
भोपाल [ महामीडिया] राजधानी भोपाल के VIP रोड पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। भोपाल में आरजीपीवी स्टाफ और विद्यार्थियों को ले जा रही बस वीआईपी रोड पर पलट गई। इस हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की सूचना सामने आई है। सभी घायलों को हमीदिया अस्पताल और एम्स में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस को रोड से हटवाया।हादसे की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिचित को देखने अस्पताल पहुंचे। हमीदिया अस्पताल में करीब 12 विद्यार्थियों को भर्ती करवाया गया है। पलटने के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल बस पलटने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।