नवीनतम
महर्षि राष्ट्रीय महोत्सव लघु भारत के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न
भोपाल (महामीडिया): महर्षि महेश योगी शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में गुवाहाटी, प्रयागराज, हैदराबाद और भोपाल रीजन के छात्र-छात्राओं ने सबसे ज्यादा पुरस्कार प्राप्त किये । इसके आधार पर गुवाहाटी को ऑल ओवर चैंपियनशिप का पुरस्कार मिला द्वितीय स्थान पर हैदराबाद क्षेत्र रहा। पुरस्कार वितरण महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने किये। इस सांस्कृतिक महोत्सव में 15 राज्यों से आए 84 महर्षि विद्या मंदिर स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने 29 प्रतिस्पर्द्धाओं में अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया।
भोपाल के लामा खेड़ा स्थित महर्षि महेश योगी स्कूल परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में अंतिम दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने राष्ट्रीय सांस्कृतिक और देशभक्ति थीम पर शास्त्रीय संगीत शास्त्रीय नृत्य शास्त्रीय गायन और विभिन्न प्रतिस्पर्धा में एक से बढ़कर एक रोचक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।साथ ही फ्लाइंग कला और सिद्धि का अद्भुत प्रदर्शन किया।
अपने संबोधन ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इसलिए अन्य स्कूल और शिक्षण संस्थान तो बस ज्ञान का पात्र भरते हैं। लेकिन महर्षि संस्थान की हमारी प्रणाली में, यह पात्र का विस्तार करती है, उसे भरती है, और लगातार उसका विस्तार करती रहती है। इसे अनंत विस्तारितचेतना कहते है। इससे छात्र के जीवन में अधिक प्रखरता, धैर्य और अनुशासन आता है। एक विद्यार्थी या एक इंसान के रूप में जो भी गुण होने चाहिए, उन सभी मामलों में आप दुनिया में सबसे आगे होंगे। एक विद्यार्थी या एक इंसान के रूप में जो भी गुण होने चाहिए, आप उनमें सबसे शीर्ष पर होते हैं। यही हमारे विद्यार्थियों, शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, निदेशकों और महर्षि संगठन के सभी सदस्यों की विशेषता है। मेरी कामना है कि आप हमेशा उसी ऊंचाई पर बने रहें और कभी नीचे न आए ।अंत में ब्रह्मचारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे निरंतर आगे बढ़ते रहें और अपने निजी तथा पेशेवर जीवन में, हर तरह से और हर दिन, सफल हों।
महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के सभी प्रतिस्पर्धाओं मे जीतने वाले विद्यालयों की सूची इस प्रकार है :
इस पुरस्कार वितरण समारोह में वरिष्ठ समूह की सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ जबकि दूसरा पुरस्कार महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय लाल माटी गुवाहाटी को प्राप्त हुआ। कनिष्ठ समूह की सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर हैदराबाद प्रथम स्थान पर रहा जहां दूसरी ओर महर्षि विद्या मंदिर बिलासपुर [जबलपुर रीजन ] ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ समूह की सामूहिक गायन प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर हैदराबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर महर्षि विद्या मंदिर हल्द्वानी [हरिद्वार रीजन ] को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह कनिष्ठ संवर्ग की सामूहिक गायन प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय रतनपुर को दूसरा स्थान दिलवाया जो की भोपाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है।
वरिष्ठ समूह की अर्ध शास्त्रीय प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय जोरहाट जो की गुवाहाटी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय बालाघाट [ जबलपुर क्षेत्र] ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह वरिष्ठ समूह की प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर चेन्नई [हैदराबाद क्षेत्र] ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर गुवाहाटी क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय सिलपुखरी ने प्राप्त किया। वरिष्ठ समूह की इंस्ट्रूमेंटल प्रतियोगिता में भोपाल क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय छतरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि प्रयागराज क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय रतनपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ समूह के शास्त्री गायन में गुवाहाटी क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर लालमाटी ने प्रथम स्थान अर्जित किया जबकि हरिद्वार क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर नोएडा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अर्ध शास्त्रीय गायन में जो की कनिष्ठ संवर्ग की थी गुवाहाटी क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय क्रमांक 2 पानीखेती को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि दूसरे स्थान पर हैदराबाद क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद रहा। वरिष्ठ समूह की विज्ञान प्रदर्शनी में प्रयागराज क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय नैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर जबलपुर क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय अंगुलतुरंग ने प्राप्त किया। कनिष्ठ समूह की विज्ञान प्रदर्शनी में गुवाहाटी क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय क्रमांक 1 शिल्पपोखरी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि दूसरे स्थान पर हैदराबाद क्षेत्र के महर्षि विद्यालय चेन्नई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह गणित प्रदर्शनी में वरिष्ठ समूह का प्रथम स्थान हैदराबाद रीजन के चेन्नई ने प्राप्त किया जबकि गुवाहाटी रीजन के महर्षि विद्या मंदिर क्रमांक चार लाल माटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। गणित प्रदर्शनी के कनिष्ठ संवर्ग में गुवाहाटी रीजन के महर्षि विद्या मंदिर क्रमांक 1 सीलपोखरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर भोपाल क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर क्रमांक एक का रतनपुर रहा। वरिष्ठ समूह की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गुवाहाटी क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर क्रमांक एक को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि भोपाल क्षेत्र के महर्षि विद्यालय क्रमांक के रतनपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।
इसी तरह वरिष्ठ समूह की चित्र कला प्रतियोगिता में हैदराबाद रीजन के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय चेन्नई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर भोपाल क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय छतरपुर रहा । कनिष्ठ समूह की चित्रकला प्रतियोगिता में जबलपुर क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय क्रमांक 2 जबलपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि भोपाल क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर भंडारा को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। संस्कृत की वाद विवाद प्रतियोगिता में गुवाहाटी क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर क्रमांक 1 को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि प्रयागराज क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर सीतापुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह हिंदी की वाद विवाद प्रतियोगिता में हरिद्वार क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर हरिद्वार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जबलपुर क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर शहडोल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। अंग्रेजी की वाद विवाद प्रतियोगिता में गुवाहाटी क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर क्रमांक 5 गोटन नगर ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर हैदराबाद क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर हैदराबाद रहा। आर्केस्ट्रा में गुवाहाटी क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर क्रमांक 4 लाल माटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान हैदराबाद के चेन्नई स्थित महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय को मिला।
श्रीमद् भागवत गीता वाचन में हैदराबाद क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर हैदराबाद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि भोपाल क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय क्रमांक 1 छतरपुर को द्वितीय स्थान मिला। इसी तरह रामचरितमानस पाठ में हैदराबाद क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय हैदराबाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर हरिद्वार रीजन के महर्षि विद्या मंदिर क्रमांक 2 अल्मोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। योगासन की प्रतियोगिता में गुवाहाटी रीजन के महर्षि विद्या मंदिर करीमगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जबलपुर क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर शहडोल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यौगिक उड़ान प्रतियोगिता में भोपाल क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर क्रमांक 3 त्रिलंगा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि हरिद्वार क्षेत्र के महर्षि विद्या मंदिर हरिद्वार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।