चक्रवाती तूफान 'अर्नब' कमजोर पड़ा

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' कमजोर पड़ा

भोपाल [ महा मीडिया] 

चक्रवाती तूफान अर्नब कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके बावजूद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए 14 राज्यों में रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश और ठंडी हवाओं से कई राज्यों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। ओडिशा के 3 जिलों गंजाम, गजपति और कंधमाल में बाढ़ आयी हुई है । गंजाम के 300 गांवों का संपर्क टूट गया है। गंजाम और गजपति जिलों में करीब 62 हजार लोग बा​ढ़ में फंसे हुए हैं। यह सिस्टम उत्तर की ओर बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आसपास के इलाकों में केंद्रित है। 

सम्बंधित ख़बरें