ईरान और अमेरिका शांति वार्ता की डेडलाइन नहीं बढ़ी

ईरान और अमेरिका शांति वार्ता की डेडलाइन नहीं बढ़ी

भोपाल [ महा मीडिया]
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए तय 60 दिन की समयसीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया है। सोमवार को यह डेडलाइन खत्म हो गई है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है लेकिन वह उस तरह की डील के लिए तैयार नहीं है जिसे अमेरिका जरूरी मानता है।
अमेरिका की प्रमुख मांग ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना है। वहीं ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ऊर्जा के लिए जारी रखने की बात कहता रहा है। यही दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा विवाद बना हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें