पूरे देश के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब
भोपाल [महा मीडिया]
पवित्र सावन मास के प्रारंभ और पहले सोमवार के अवसर पर उज्जैन के महाकालेश्वर, वाराणसी के काशी विश्वनाथ और देवघर के बाबा बैद्यनाथ जैसे देश के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा है। सुबह से ही शिवालयों में 'हर हर महादेव' के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं, आधी रात से ही लोग जलाभिषेक के लिए खड़े हैं। भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग और आंकड़े के फूल अर्पित किए जा रहे हैं।शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद और पंचामृत चढ़ाया जा रहा है।