सुप्रीम कोर्ट मे याचिकाओं के क्रम निर्धारण के लिए समिति गठित

सुप्रीम कोर्ट मे याचिकाओं के क्रम निर्धारण के लिए समिति गठित

भोपाल [ महा मीडिया] चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत ने आज सोमवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट ने मामलों की सुनवाई के क्रम को लेकर उठी चिंताओं पर विचार करने के लिए एक समिति गठित करने का निर्णय लिया है। इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह मुद्दा पहले ही सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की फुल कोर्ट बैठक में उठाया जा चुका है और इसकी समीक्षा के लिए समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि समिति अपनी सिफारिशें देगी, जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।
 इस याचिका मे कहा गया था की  रोजाना सुबह अंतिम समय पर मामलों की सुनवाई का क्रम बदल दिए जाने से वकीलों को भारी असुविधा होती है और बार के सदस्यों में इस संबंध में व्यापक सहमति है कि मौजूदा व्यवस्था अनिश्चितता पैदा कर रही है।

सम्बंधित ख़बरें