आज सोना और चांदी की कीमतों मे एक बार फिर वृद्धि
भोपाल [ महा मीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ शांति वार्ता फिर शुरू होने की खबर से भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी है। जिससे सोने चांदी की कीमतों को सपोर्ट मिला और सोमवार को दोनों के भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 1,43,500 रुपये जबकि चांदी के भाव 2,18,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। वहीं ग्लोबल मार्केट पर सोना 4,115 डॉलर प्रति औंस के करीब जबकि चांदी 58.30 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही है। सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 202 रुपये की तेजी के साथ 1,4,578 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,43,376 रुपये था। चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 797 रुपये की तेजी के साथ 2,17,995 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,17,198 रुपये था।