भारत और चीन के बीच दोबारा व्यापार शुरू
भोपाल [ महा मीडिया]
भारत और चीन के बीच सिक्किम में स्थित नाथुला दर्रे से बॉर्डर ट्रेड छह साल बाद शुरू हो गया है । यह व्यापार पूर्वी सिक्किम के नाथू ला दर्रे और उत्तराखंड के लिपु लेख दर्रे से शुरू हुआ है ।इससे पहले भारत के नाथू ला दर्रे से होकर गुजरने वाला पुराना रेशम मार्ग जुलाई, 2006 में दोबारा खोला गया था। नाथू ला दर्रे से होकर गुजरने वाला सीमा व्यापार आधिकारिक तौर पर हर साल मई से नवंबर तक लगभग छह महीने के लिए खुला रहता है।दोनों देशों के बीच ये व्यापार सप्ताह में सोमवार से गुरुवार तक संचालित होगा। । यह व्यापार सीमा पर तनाव के कारण 2020 से बंद था।