शेयर बाजार भारी बढ़त पर बंद
भोपाल [ महा मीडिया] शेयर बाजार में आज 03 अगस्त को तेजी रही। सेंसेक्स 544 अंक चढ़कर 78,639 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 390 अंक की तेजी रही यह 24,774 के स्तर पर बंद हुआ। IT प्राइवेट बैंक और सरकारी बैंक शेयरों में आज खरीदारी हुई। सेंसेक्स और निफ्टी ने कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और सकारात्मक वैश्विक संकेतों के सहारे अच्छी बढ़त दर्ज की।