कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार आज
भोपाल [ महा मीडिया]
कर्नाटक में डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज शाम होगा। कांग्रेस हाईकमान ने 20 मंत्रियों के नामों को अनुमति दे दी है। इनमें 12 नए चेहरे पहली बार मंत्री बनेंगे जबकि 8 वर्तमान मंत्रियों के भी नाम भी सूची में हैं। हाईकमान ने कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के प्रमुख पदों के लिए भी नामों को अनुमति दी है। जी.एस. पाटिल को विधानसभा अध्यक्ष, ए.एस. पोन्नन्ना को उपाध्यक्ष, सलीम अहमद को विधान परिषद का सभापति और उमाश्री को उपसभापति बनाए जाने को अनुमति दी गई है। गायत्री शांतिगौड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली इकलौती महिला मंत्री होंगी। शपथ समारोह सोमवार शाम 4:05 बजे बेंगलुरु के लोक भवन में होगा।