शेयर बाजार के बंद होने का समय आज से दस मिनट बढ़ाया गया
भोपाल [ महा मीडिया] नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस सेगमेंट के लिए नॉर्मल मार्केट क्लोजिंग टाइमिंग को 10 मिनट बढ़ा दिया है। आज सोमवार 3 अगस्त से यह मार्केट दोपहर 3:30 बजे के बजाय 3:40 बजे बंद होगा। यह बदलाव बाजार में ट्रांसपरेंसी बढ़ाने और क्लोजिंग प्राइस को ज्यादा सटीक बनाने के फोकस से किया गया है।