म. प्र के 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश

म. प्र के 42 जिलों में सामान्य से कम बारिश

भोपाल [ महा मीडिया] म. प्र के 42 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है जो कोटे की आधी भी नहीं है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 42 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है।मौसम केंद्र की माने तो अगले 2 दिन तक कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है प्रदेश में अब तक औसतन 401.9 मिमी करीब 15.8 इंच वर्षा दर्ज की गई है जबकि इस अवधि तक सामान्य रूप से 470.5 मिमी  लगभग 18.5 इंच बारिश हो जानी चाहिए थी। इस तरह प्रदेश में अब भी करीब 15 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है। बारिश की कमी का असर खेती, जलाशयों के जलस्तर और भूजल भंडारण पर भी दिखाई देने लगा है। 

 


 

सम्बंधित ख़बरें