दुनिया के तीसरे सबसे छोटे देश नौरू ने अपना नाम बदला
भोपाल [महा मीडिया]
नौरू ने अपना नाम बदलकर आधिकारिक तौर पर 'रिपब्लिक ऑफ नाओएरो' कर लिया है। राष्ट्रपति डेविड अडांग ने इस बदलाव की पुष्टि की है जिसे संयुक्त राष्ट्र रिकॉर्ड्स में भी लागू कर दिया गया है। यह बदलाव औपनिवेशिक प्रभाव को खत्म करने और अपनी पारंपरिक भाषा व पहचान को सम्मान देने के लिए किया गया है। नौरू मध्य प्रशांत महासागर में स्थित दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है जिसका क्षेत्रफल मात्र 21 वर्ग किलोमीटर और जनसंख्या लगभग 12,000 है।