पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को वापस स्वीडन भेजा गया

पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को वापस स्वीडन भेजा गया

मुंबई [महामीडिया] इजराइल ने अपनी हिरासत में मौजूद स्वीडिश पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग को वापस स्वीडन भेज दिया है। ग्रेटा को फ्रांस जाने वाले एक फ्लाइट में बैठाया गया है जहां से उन्हें भेजा जाएगा। इजराइली सेना ने सोमवार को ग्रेटा और अन्य 11 साथियों को उनके मैडलीन नाम के जहाज समेत गाजा के तट के पास से अपने कब्जे में ले लिया था। जिसे बाद में इजराइल के अशदोद पोर्ट ले जाया गया। ग्रेटा 1 जून को इटली के तट से गाजा के लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर रवाना हुई थीं।इजराइल के विदेश मंत्रालय ने ग्रेटा को डिपोर्ट करने की जानकारी दी है।

सम्बंधित ख़बरें