भिलाई सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

भिलाई सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

भिलाई (महामीडिया):  भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज गुरुवार को एक सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चारों मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए गए हैं। अमृत निर्मलकर (28) अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने परिवार के साथ रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रही थीं। रास्ते में राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े आक्सीजन सिलिंडर से लदे ट्रैक्टर के पीछे स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई जिससे यह हादसा हुआ । अमृत निर्मलकर (28), लक्ष्मी निर्मलकर (26), 7 वर्षीय यासना और 4 वर्षीय डाली की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि भावेश गंभीर रूप से घायल है। 

 

सम्बंधित ख़बरें