गुरु के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का पर्व गुरु पूर्णिमा

गुरु के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता का पर्व गुरु पूर्णिमा

भोपाल [ महा मीडिया] हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन माना जाता है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस पर्व को आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उनके सम्मान में इस दिन गुरु पूजा की परंपरा निभाई जाती है।गुरु पूर्णिमा के साथ ही आषाढ़ मास समाप्त होता है और भगवान शिव को समर्पित सावन मास की शुरुआत होती है। इस दिन स्नान, दान, जप और गुरु पूजन का विशेष महत्व माना गया है। आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई 2026 को शाम 6:21 बजे होगी जबकि इसका समापन 29 जुलाई 2026 को रात 8:07 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को मनाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें