सुप्रीम कोर्ट में आज एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुनवाई
भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी जिसमें देश के सभी पेट्रोल पंपों के नोजल और पेट्रोल बिल पर एथेनॉल की सटीक मात्रा लिखे होने की मांग की गई है।न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी।