शंघाई शिखर सम्मेलन में आज मोदी जी का कार्यक्रम
भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री मोदी आज सबसे पहले किर्गिस्तान यात्रा के दौरान बिश्केक में 'फ्रेंड्स ऑफ इंडिया' से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह महात्मा गांधी मेमोरियल पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री ने 2015 में किर्गिस्तान यात्रा के दौरान किया था। पीएम मोदी आज छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में भी शामिल होंगे। यह आयोजन मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों को दुनिया के सामने पेश करता है। यहां वह शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और संगठन के कई सदस्य देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।