बाणसागर बांध के आठ गेट खुले

बाणसागर बांध के आठ गेट खुले

भोपाल [ महा मीडिया] शहडोल जिले में स्थित बाणसागर बांध के  गेट जलस्तर बढ़ने के कारण खोल दिए गए हैं। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बांध के 8 रेडियल गेट नंबर 6,7,8,9,10,11,12 और 13 को 2-2 मीटर तक खोल दिया गया है। इन 8 गेटों से ही 3277 क्यूमेक पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है।  जिसके कारण सीधी, शहडोल और आसपास के निचले इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पानी के तेज बहाव के कारण कुछ मार्ग और पुल प्रभावित हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें