नेपाल त्रासदी में अब तक 921 लोगों की मौत

नेपाल त्रासदी में अब तक 921 लोगों की मौत

भोपाल [ महा मीडिया] नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदी की भीषण बाढ़ में अब तक 921 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4,200 से ज्यादा लोग लापता हैं। बरामद शवों की पहचान और सुरक्षित रखने की बड़ी चुनौती है।चितवन के देवघाट जंगल में अज्ञात शवों को दफनाने के लिए सैकड़ों कब्रें तैयार की गई हैं। पिछले दो दिनों में 196 शव दफनाए जा चुके हैं। लंबे समय तक पानी में रहने से कई शव खराब हो गए हैं जिससे पहचान मुश्किल हो रही है।हर शव को पहचान नंबर देकर उसका रिकॉर्ड रखा जा रहा है। बाद में शवों की पहचान कर परिजनों को सौंपने की कोशिश की जाएगी। हजारों लोग अब भी लापता हैं इसलिए यह प्रक्रिया कठिन है।

सम्बंधित ख़बरें